Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

सड़क कटिंग का मलबा डम्पिंग जोन में ही डालें: मंगेश

सड़क कटिंग का मलबा डम्पिंग जोन में ही डालें
जिलाधिकारी ले ली आॅल वेदर रोड़ की समीक्षा बैठक
अभियंता और ठेकेदारों को दिये कड़े निर्देश

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिला कार्यालय सभागार में आॅलवेदर रोड़ की समीक्षा बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने एनएच के अधिशासी अभियंता एवं ठेकेदारों को निर्देश दिये कि जिन स्थानों पर अभी तक कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है, उन स्थानों पर कार्य शुरू किया जाय। साथ ही डम्पिंग जोन स्थल पर ही मलबा डाला जाय। अन्य स्थानों में मलबा डालने पर कार्यवाही की जायेगी और जिन स्थानों पर वन विभाग की भूमि है उसे हस्तांतरण के लिए नोडल अधिकारी को प्रस्ताव भेजकर प्रक्रिया मंे तेजी लाकर कार्य में प्रगति लाई जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी प्लान्ट मशीन लगायी गयी हैं उसके लिए प्रशासन से अनुमति लेे ली जाय, अनुमति न लेने पर ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। साथ ही राजस्व उप निरीक्षक को जल्द से जल्द भूमि एवं मकान का मुआवजा बांटने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों ने मकान का मुआवजा ले लिया है, उन्हें पांच दिन का समय देकर मकान खाली करने के नोटिस दिया जाय। पांच दिन के अन्दर मकान खाली न करने पर पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से डोजर लगाकर कार्य प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें। बैठक में ठेकेदारों ने अवगत कराया कि वन निगम ने अभी तक पेड़ो का कटान का कार्य पूर्ण नहीं किया है। वन निगम के अधिकारी ने बताया कि मजदूरों के आने पर पेड़ो कटान का कार्य पन्द्रह दिन के अन्दर पूर्ण कर लिया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदारों को निर्देश दिए कि टैकरों द्वारा सड़क पर पानी का छिडकाऊ किया जाय। इसके अलावा जिलाधिकारी ने सभी ठेकेदारों से मजदूरों के लिए शौचालय का निर्माण करने को कहा। यदि दस दिन के भीतर शौचालय नहीं बनाये गये या मजदूर बाहर शौच करते हुए पाये गये तो ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही के साथ जुर्माना भी लिया जायेगा। बैठक में उप वन संरक्षक केदारनाथ अमित कंवर, अपर जिलाधिकारी गिरीश गुणवन्त, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ गोपाल सिंह चैहान, उप प्रभागीय वनाधिकारी महिपाल सिंह सिरोही, अधिशासी अभियन्ता एनएच मनोज बिष्ट, अधिशासी अभियंता जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सहायक अभियन्ता अनिल बिष्ट, तहसीलदार ऊखीमठ जयवीर राम बधानी सहित राजस्व उप निरीक्षक एवं ठेकेदार उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top