धामी सरकार का त्योहारी तोहफा तैयार, दीपावली से पहले बढ़ेगा कर्मचारियों का डीए, मिलेगा बोनस का लाभ..
उत्तराखंड: प्रदेश सरकार दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस व महंगाई भत्ता का तोहफा दे सकती है। इसके लिए वित्त विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही सरकार इसका एलान कर सकती है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए देने का निर्णय लिया है, जिसमें एक जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते की दर को संशोधित कर 55 प्रतिशत के स्थान पर 58 प्रतिशत किया गया। प्रदेश सरकार भी दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस व डीए जारी कर सकती है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से दीपावली से पहले बोनस व डीए जारी करने की मांग की है। अपर सचिव वित्त डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि बोनस व डीए के लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश सरकार दीपावली से पहले अपने कर्मचारियों को खुशखबरी देने की तैयारी में है। वित्त विभाग ने राज्य कर्मियों के बोनस और महंगाई भत्ते (डीए) को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी जल्द ही इसका औपचारिक एलान करेंगे। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश सरकार भी अपने कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने का निर्णय ले सकती है।
केंद्र सरकार ने हाल ही में एक जुलाई 2025 से डीए की दर को 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने का आदेश जारी किया है। अब राज्य सरकार भी दीपावली से पहले इसी पैटर्न पर अपने कर्मचारियों को यह तोहफा देने की तैयारी में जुटी है। वित्त विभाग के अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल का कहना है कि बोनस और डीए से संबंधित प्रस्ताव पर शासन स्तर पर प्रक्रिया जारी है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने संकेत दिए कि सरकार दीपावली से पहले कर्मचारियों को राहत भरा तोहफा देने के मूड में है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सीएम से मांग की है कि दीपावली से पहले राज्य कर्मियों को बोनस और डीए का भुगतान किया जाए। परिषद का कहना है कि केंद्र सरकार के निर्णय के बाद राज्य कर्मचारियों को भी समान लाभ मिलना चाहिए। यदि राज्य सरकार तीन प्रतिशत डीए वृद्धि को मंजूरी देती है, तो प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा फायदा मिलेगा। इससे कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी के साथ-साथ त्योहारी सीजन में उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। दीपावली से ठीक पहले यह निर्णय न केवल कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा, बल्कि उपभोक्ता बाजार में भी रौनक बढ़ेगी। सरकार की इस पहल से त्योहारी खरीदारी को भी बल मिलने की संभावना है।
