उत्तराखंड

रास्ता भटकी महिला को पुलिस ने सकुशल पहुंचाया घर..

पोस्तीवासा में लावारिस हालत में घूम रही थी महिला..

रुद्रप्रयाग: थाना ऊखीमठ के अन्तर्गत पोस्तीवासा में लावारिस हालत में घूम रही एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला को पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाकर उसे सकुशल घर पहुंचाया। परिजनों ने पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। थाना ऊखीमठ को एक महिला के पोथीबासा में लावारिस हालत में घूमने की सूचना मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष ऊखीमठ अपनी फोर्स के साथ वहां पहुंचे और महिला से वार्ता करने पर वह अपना पता कांडे बता रही थी। वह अपने बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ थी और मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी। सुरक्षा की दृष्टिकोण से महिला को थाना ऊखीमठ लाया गया। थाना ऊखीमठ पुलिस ने महिला के परिजनों के संबंध में जानकारी के लिए थाना स्तर से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना प्रेषित की।

 

महिला के भतीजे गोपाल सिंह एवं बलवीर सिंह ने थाना ऊखीमठ में सम्पर्क किया। इसके बाद थाने पहुंचे, जहां पर महिला को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने बताया कि महिला का नाम मिथिला देवी पत्नी चंडी प्रसाद निवासी ग्राम बैरागना रुद्रप्रयाग हैं, जो अपने मायके शिवनंदी से खांकरा जाने के लिए निकली थी। लेकिन रुद्रप्रयाग से गलत वाहन में बैठने से यह हुआ होगा। इन्हें ढूंढने का प्रयास किया गया। महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार प्रकट किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top