उत्तराखंड

14 साल से फरार मुजरिम चढ़ा पुलिस के हत्थे

14 साल से फरार मुजरिम चढ़ा पुलिस के हत्थे,  हत्या की कोशिश करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली जब 14 साल से फरार मुजरिम उसके हत्थे चढ़ा। थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं ने बताया कि गणेशनगर क्षेत्र के ग्राम धार तोन्दला निवासी विनोद सिंह पुत्र ज्ञान सिंह पर हत्या की कोशिश करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज था। उस समय वह क्षेत्र राजस्व के अन्तर्गत था। उस समय राजस्व पुलिस ने उसको ढ़ूढ़ने की कई कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। दो वर्ष पूर्व यह क्षेत्र रेगुलर पुलिस के पास आया तथा पुलिस ने पुराने अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया, मगर यह शातिर अपराधी फिर भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।

शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से खबर लगी कि मुजरिम विनोद सिंह अपने घर में मौजूद है। थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं ने एसआई मुकेश थलेड़ी के नेतृत्व में टीम के साथ गांव में छापा मारा तथा मुजरिम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, जिसे शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top