Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

यह है पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

छह आईपीएस करेंगे सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए 6 आईपीएस अधिकारियों के अलावा 12 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 100 सब इंस्पेक्टर, 268 कांस्टेबल और 50 पीएससी जवान केदार में तैनात

20 अक्टूबर को सुबह 8.05 बजे दिल्ली से निकलेंगे पीएम
सुबह 8.55 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम मोदी
सुबह 9 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जाएंगे केदारनाथ
सुबह 10 बजे पीएम मोदी पहुंचेंगे केदारनाथ हेलीपैड
सुबह 10.15 बजे केदारनाथ मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी
सुबह 10.40 बजे तक मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे पीएम
10.50 बजे केदारपुरी पुनर्निमाण परियोजना का शिलान्यास
11 बजे तक केदारपुरी पुर्ननिर्माण में प्रस्तुतिकरण,3डी वॉक
केदारपुरी में लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं पीएम मोदी
सुबह 11.25 बजे केदारनाथ हेलीपैड से जौलीग्रांट के लिए होंगे रवाना
बदरीनाथ जाने का पीएम मोदी का दौरा रद्द

 

गढ़वाल कमिश्नर और डीआईजी ने ली अधिकारियों की बैठक
केदारनाथ। गढ़वाल कमिश्नर दिलीप जावलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के केदारनाथ दौरे के मद्देनजर अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर केदारनाथ पहुँचने वाले सभी यात्रियों और आम लोगों के सामान की सघन चेकिंग की जाय।

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी तरह अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। किसी भी तरह की लापरवाही के लिए सम्बंधित अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार रहेंगे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाद्य पदार्थों की जाँच के आदेश दिए गए।

बैठक में डीआईजी पुष्पक ज्योति ने पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रह्लाद मीणा को ऑब्जर्वेशन कमेटी बनाने के आदेश दिए। उन्होंने ऑब्जर्वेशन कमेटी को समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुँचने वाले कर्मी के ख़िलाफ निलम्बन की कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए पूरी केदारपुरी में चाक-चैबंद व्यवस्था की जाय। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा से निर्वहन करें।

ड्यूटी के दौरान कोई किसी कर्मी किसी से बात नहीं करेगा। बैठक में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि ब्रिफिंग में अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण माँगा जाएगा और जो अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित रहेंगे, उनके खिलाफ निलम्बन की कार्यवाही जाएगी। एसपी पीएन मीणा ने कहा कि केदारपुरी सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त फोर्स पहुँच गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top