Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

गौचर में पूर्व सैनिक भर्ती रैली का आयोजन

सेवानिवृत्त एवं वीर नारियों की समस्याओं का होगा समाधान 

रुद्रप्रयाग। 10 जम्मू और कश्मीर लाईट इन्फंट्री की ओर से सैनिक विधवाओं एवं आईबीएक्स बिग्रेड जोशीमठ द्वारा सेवानिवृत्त सैनिकों, वीर नारियों के लिए 18 नवंबर को गौचर में पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया जायेगा।

10 जम्मू और कश्मीर लाईट इन्फंट्री के कमान अधिकारी कर्नल अजय ठाकुर के हवाले से जानकारी देते हुए लेफ्टिनेंट श्रीकांत ने बताया कि रैली का आयोजन भूतपूर्व सैनिक राज्य विभाग एवं राज्य सैनिक बोर्ड के सामंजस्य से किया जायेगा। रैली का उद्देश्य रुद्रप्रयाग एवं चमोली जिले के सेवानिवृत्त सैनिकों, वीर नारियों एवं सैनिक विधवाओं की विभिन्न समस्याओं का निवारण करना है। रैली स्थल पर ही सेना व सिविल विभागों द्वारा स्टाॅल लगाकर तथा व्यक्तिगत रूप से ध्यान देकर समस्याओं को दूर किया जायेगा।

इसके अलावा रैली में गढ़वाल राईफल और कुमाऊं रेजीमेंट अभिलेख कार्यालय द्वारा पेंशन संबंधी समस्याओं का निपटारा, सीएसडी कैंटीन स्मार्ट कार्ड, आधार कार्ड का स्टाॅल, आर्मी पोर्टल में पंजीकरण का स्टाॅल, आर्मी प्लेसमेंट सेल सहित अन्य स्टाॅल भी लगाये जायेंगे। आधार कार्ड और बैंकिंग खाते के पंजीकरण का स्टाॅल, पीसीडीए इलाहबाद का स्टाॅल, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, पंजाब नैशनल बैंक के स्टाॅल साथ ही मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। रैली के दौरान सभी सेवानिवृत्त सैनिकों, वीर नारियों तथा विधवाओं के लिए सैन्य भोज का आयोजन भी किया जायेगा। रैली में बड़ी संख्या में भागीदारी करने के लिए तथा रैली से लाभान्वित होने के लिए सभी भूतपूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया गया है और सभी रैली से संबंधित दस्तावेज लेकर आएं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top