वाहन दुर्घटना में एक की मौत, नौ घायलदेवराडा थराली के हैं घायल व मृतक गैरसैंण
चमोली। तहसील मुख्यालय से चार किमी दूर रसोईगाड में सूमो वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक सहित नौ लोग घायल हैं। तीन लोगों को हायर सेंटर रेफ़र किया गया है।
जानकारी के अनुसार देवराडा थराली से जौलचौरा खनसर में बागदान के बाद लौट रही रसोई गाड़ में सड़क से नीचे पलट गई। दुर्घटना के तुरंत बाद रसोई गाड़ निवासियों के साथ ही थानाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह नेगी घटना स्थल पहुँचे और घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र ले गए।
स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सा अधीक्षक डॉ एम बी पंत के अनुसार कलमसिंह (48 वर्ष) पुत्र चन्द्र सिंह देवराला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई जबकि बख्तावर सिंह पुत्र चन्द्र सिंह, हरि सिंह पुत्र कलमसिंह दोनों ग्राम देवराला व लाल सिंह पुत्र चन्द्र सिंह ग्राम लोल्टी को गम्भीर चोट के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रिफर किया गया है।
