उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, अब तक 3.81 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन..

केदारनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, अब तक 3.81 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन..

 

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के तहत बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आस्था दिन-ब-दिन लगातार बढ़ रही है। बीते एक सप्ताह से प्रतिदिन 20 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा की शुरुआत से अब तक कुल 3.81 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं, जिससे धाम में अभूतपूर्व भीड़ देखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन और तीर्थयात्रा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों का कहना हैं कि श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए यातायात, चिकित्सा, भोजन और आवास की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है। हेलीकॉप्टर सेवाओं और पैदल मार्गों पर भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल और स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं।

इस वर्ष की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह चरम पर है। 30 अप्रैल से 18 मई तक केवल 19 दिनों में चारधाम यात्रा बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में कुल 9.52 लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। प्रतिदिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालु इन पवित्र धामों में दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार चारधामों में सबसे अधिक भीड़ केदारनाथ धाम में देखी जा रही है। बीते एक सप्ताह से प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं, जिससे यहां विशेष भीड़ प्रबंधन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर भीड़ नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवाएं, ठहरने की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें, स्वयंसेवक, पुलिस बल और आपदा प्रबंधन टीमें लगातार तैनात की गई हैं। पर्यटन विभाग ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे पूर्व पंजीकरण और स्वास्थ्य जांच के बाद ही यात्रा पर निकलें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। चारधाम यात्रा में इस वर्ष जिस प्रकार श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी दिनों में यह संख्या दस लाख के पार पहुंच जाएगी।

तिथि –                श्रद्धालुओं की संख्या
12 मई –                 21965
13 मई –               21454
14 मई –               21058
15 मई –               22359
16 मई –              21758
17 मई –            21384
18 मई –            24336

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top