Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

मानसून की दस्तक का चारधाम यात्रा पर असर, श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी..

मानसून की दस्तक का चारधाम यात्रा पर असर, श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी..

 

 

 

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा पर मानसून की दस्तक का असर दिखने लगा है। मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। इस बारिश का असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ रहा है। बारिश होने के साथ ही अब चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आने लगी है। यात्रा शुरू होने के दौरान जो श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा था अब वो नजर नहीं आ रहा है। जो भीड़ चारधाम यात्रा की शुरूआत मे देखने को मिल रही थी। वो भीड़ अब देखने को नहीं मिल रही है। यात्रा की शुरूआत में तो ये आलम था कि सरकार को पंजीकरण पर रोक लगानी पड़ी थी। कई वीडियो सामने आ रहे थे जिसमें देखा जा रहा था कि यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं के पैर रखने की जगह भी नहीं है। लेकिन बारिश के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या में अब कमी आने लगी है।

दर्शन करने वालों का आंकड़ा 26 लाख पार..

आपको बता दे कि चारधाम यात्रा में अब तक 26 लाख 76 हजार 15 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बता दें कि पिछले साल चारधाम यात्रा में 50 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए थे। हर साल मानसून की शुरूआत के साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम हो जाती है। केदारनाथ धाम में अब तक सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। अब तक साढे़ नौ लाख भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। बता दें कि चारधाम यात्रा में सबसे ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ ही पहुंचे हैं। यात्रा की शुरूआत से ही केदारनाथ धाम में हर दिन तीस हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top