Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

देहरादून से टनकपुर के बीच अब तीन दिन चलेगी एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत..

देहरादून से टनकपुर के बीच अब तीन दिन चलेगी एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है। लंबे समय से चल रही मांग को स्वीकार करते हुए रेल मंत्रालय ने देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस की आवृत्ति बढ़ाने की स्वीकृति दे दी है। अब यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निरंतर प्रयासों और पहल पर यह निर्णय लिया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीएम को भेजे गए स्वीकृति पत्र में जानकारी दी कि देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन चलाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इस निर्णय से खासतौर पर कुमाऊं क्षेत्र और देहरादून के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब यात्रियों को सीमित दिन की ट्रेन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन की नई शेड्यूलिंग और टाइमटेबल जल्द ही जारी किया जाएगा। सीएम धामी ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह निर्णय राज्य के यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के हर क्षेत्र को बेहतर रेल, सड़क और हवाई संपर्क से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि देहरादून-टनकपुर रूट को तीन दिन चलाए जाने से कुमाऊं और गढ़वाल के बीच आवागमन सुगम होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बीते कुछ वर्षों में उत्तराखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस और अब देहरादून-टनकपुर ट्रेन की बढ़ी आवृत्ति ये सभी कदम राज्य को नई दिशा दे रहे हैं।

देहरादून से कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों का सफर होगा सुगम..

 

सीएम धामी ने कहा कि यह निर्णय प्रदेशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। इससे देहरादून से कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों को अधिक सुगम और नियमित रेल सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इससे न केवल गढ़वाल और कुमाऊं के बीच संपर्क मजबूत होगा, बल्कि राज्य में पर्यटन, व्यापार और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर सहयोग कर रही है। प्रधानमंत्री जी की दृष्टि के अनुरूप राज्य की कनेक्टिविटी में सुधार और आमजन को सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। सीएम ने कहा कि बीते वर्षों में केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य की रेल, सड़क और हवाई संपर्क व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, हल्द्वानी और पंतनगर हवाईअड्डे के विस्तार कार्य ये सभी पहल उत्तराखंड को नई दिशा दे रही हैं।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top