Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

SGRR छात्रसंघ चुनाव में शिवांग ने महासचिव पद लिए किया निर्दलीय नामांकन..

शिवांग प्रताप राणा निर्दलीय प्रत्याशी महासचिव पद पे  अपने चिरप्रतिद्वन्दी को दे रहे है करारी टक्कर

सोनम शर्मा की उपाध्यक्ष पद पर लगभग प्रबल दावेदारी

दोनों ही प्रत्याशी लगातार पिछले कई सालो से छात्रहितों में कर रहे है सहयोग

तीन महाविद्यालयों में भरे गए नामांकन

देहरादून: SGRR के छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। एक दिवसीय नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन  महासचिव पद पर शिवांग प्रताप राणा निर्दलीय प्रत्याशी सहित कुल दो प्रत्याशियों ने नामांकन  किया, उपाध्यक्ष पद के लिए सोनम शर्मा  सहित कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया, अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया,  सहसचिव और कार्यकारिणी में छात्रा प्रतिनिधि पद के लिए करारी टक्कर दिख रही है । बुधवार को प्रत्याशियों ने नामांकन वापसी की अंतिम तिथि है ।

राजधानी के तीन स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में मंगलवार को नामांकन पत्र भरे गए। डीएवी एवं डीबीएस महाविद्यालयों में सुबह 10 बजे नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जबकि एसजीआरआर में दोहपर 12 बजे से चार बजे के बीच नामांकन पत्र लिए गए।

डीबीएस एवं एसजीआरआर में नामांकन से पहले अंतिम दिन सुबह विभिन्न कक्षाओं में दाखिले भी हुए। तीनों महाविद्यालय परिसरों में अपने समर्थकों के साथ उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। इस दौरान किसी प्रकार का कोई हुडदंग देखने को नहीं मिला।

डीएवी महाविद्यालय में सभी छह पदों के लिए 26 नामांकन पत्र भरे गए। सबसे अधिक आठ नामांकन कोषाध्यक्ष पद को एवं सबसे कम दो उपाध्यक्ष पद के लिए भरे गए। डीएवी में नामांकन की जांच के बाद अंतिम सूचि बुधवार को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद ही स्थिति साफ होगी कि कितने प्रत्याशी मैदान में रह जाएंगे।

उधर, डीबीएस महाविद्यालय में छह पदों के लिए 48 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे अधिक उम्मीदवार सहसचिव पद पर हैं जिसमें 17 छात्र-छात्राएं अपना भाग्य अजमा रहे हैं। जबकि सबसे कम अध्यक्ष पद पर केवल दो प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने का मुकाबला होगा। यहां अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

उधर, श्री गुरूराम राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी निर्धारित छह पदों के लिए 16 नामांकन पत्र भरे गए। यहां सबसे अधिक चार नामांकन कोषाध्यक्ष पद के लिए आए। जबकि महासचिव, सहसचिव एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर दो-दो उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर होगी। एसजीआरआर ने भी उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है।

डीएवी महाविद्यालय के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ.डीके त्यागी ने बताया कि बुधवार को दोपहर दो बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो जाएगी। दोपहर बाद 4:00 से 4:30 बजे के बीच अंतिम सूचि की त्रुटियों में सुधार किया जाएगा। फिर शाम 5:30 बजे अंतिम सूची प्रकाशित कर दी ।

एमकेपी महाविद्यालय में बुधवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 3:15 बजे से 4:15 बजे के बीच नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है। 4:30 से 5:00 बजे के बीच अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। महाविद्यालय की मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. तृष्टि मैठानी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शाम अंतिम सूची जारी होने तक निरंतर जारी रहेगी।

 

 

छात्रसंघ चुनाव में महासचिव पद के लिए शीला शर्मा एनएसयूआइ की प्रत्याशी होंगी। संगठन के प्रदेश महासचिव रमेश ¨सह रौतेला और एनएसयूआइ के पूर्व जिला महासचिव रजनीश ¨लगवाण ने इसकी जानकारी दी। कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्याम ¨सह चौहान और प्रदेश प्रभारी सुरजीत भरमौरी की सहमति से उन्हें प्रत्याशी घोषित किया गया है। उधर सहसचिव पद पर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिव स्टूडेंट्स आर्गनाइजेशन ने कुसुम पांडे को अपना प्रत्याशी घोषित किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top