Uttarakhand DIPR
प्रमुख ख़बरें

“नव चेतना समिति नेहरूग्राम” निःशुल्क योग शिविर शुरू

“नव चेतना समिति नेहरूग्राम” के बैनर तले 6 जून से शुरू हुआ 15 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 
“नव चेतना समिति” के बैनर तले के रायपुर के नेहरुग्राम में 15 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन स्थानीय एसजीआरआर इंटर कॉलेज के कैम्पस में किया गया है। शिविर में लोगों को योगा के माध्यम से स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी दी जा रही है।
राजधानी दून से सटे नेहरू ग्राम में नव चेतना समिति की ओर से आयोजित होने वाले इस योग शिविर की तैयारियां जोर शोर से चल रही थी। समिति की संचालिका दीप्ती रावत बिष्ट ने बताया की नव चेतना समिति की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में यह निःशुल्क योग शिविर आयोजित किया जा गया है। उन्होंने बताया की यह निःशुल्क योगा शिविर 6 जून से 21 जून तक यह शिविर सुबह 06:00 से 7:00 बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति का गौरवमयी हिस्सा है। इसकी वजह से भारत सदियों तक विश्व गुरु रहा है। योग एक ऐसी सुलभ एवं प्राकृतिक पद्धति है जिससे स्वस्थ मन एवं शरीर के साथ अनेक आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किये जा सकते हैं। उन्होंने  महिलाओं से अपील की है की वह दैनिक जीवन की व्यस्तता से अपने लिए समय निकाले और इस शिविर का हिस्सा बने।

साथ ही उन्होंने  बताया की हर वर्ष समिति की ओर से योग शिविर आयोजित किया जाता है। समिति की कार्यकर्त्ता , बीना गुरूंग , संगीता थापा , लीला क्षेत्री , मीना खत्री ,रूपा खत्री, कमला वल्लभ, गायत्री शर्मा , रेणुका खड़का , आशा, सुनीता , दीपा थापा , सीमा थापा , मिथिलेश उपाध्याय ,आशा थापा , पुष्पा कार्की , गीता गुरुंग , एकता , शशि थापा , शिव कला , नीलू थापा , सुषमा सिलमाना आदि शिविर के आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
बताते चलें कि नेहरू ग्राम व रायपुर ब्लाक के अन्य हिस्से में सक्रिय नव चेतना समिति सामाजिक सरोकारों से जुड़ा एक संगठन है। यह संगठन नारी सशक्तिकरण, बाल कल्याण और महिला कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय है। यह संगठन प्रत्येक वर्ष विश्व महिला दिवस के अवसर पर शानदार कार्यक्रम का आयोजन करता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top