नेशनल गेम्स- उत्तराखंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक के इतिहास में पहली बार जीते पांच स्वर्ण पदक..
उत्तराखंड: प्रदेश ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का नया कीर्तिमान अपने नाम दर्ज किया हैं । उत्तराखंड की पूजा यादव के ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीतते ही उत्तराखंड को मिले स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। यह अब तक के सभी राष्ट्रीय खेलों में एक रिकॉर्ड है। उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों में मुक्केबाजी और एथलेटिक्स समेत कई खेलों में पदक की उम्मीदें अभी भी हैं। राज्य के पांच मुक्केबाज निवेदिता, काजल, हिमांशु सोलंकी, कपिल पोखरिया और नरेंद्र सिंह मुक्केबाजी के फाइनल में पहुंच गए हैं। ये खिलाड़ी आज गोल्ड के लिए अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ियों को अपने मुक्कों का दम दिखाएंगे।
बता दे कि ताइक्वांडो में भी उत्तराखंड ने चार पदक हासिल किए हैं। फुटबॉल में भी राज्य के खिलाड़ियों ने फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। फुटबॉल के आज के फाइनल मुकाबले में राज्य के खिलाड़ी गोल्ड के लिए भिड़ेंगे। इसके साथ ही राज्य को कुछ अन्य खेलों में भी पदक की उम्मीद है।
उत्तराखंड को अब तक इन खेलों में मिले पांच स्वर्ण..
उत्तराखंड को वुशु में पहला स्वर्ण पदक मिला। लॉन बॉल, योगासन, कैनोइंग और कयाकिंग और ताइक्वांडो में भी उत्तराखंड सोना जीत चुका है।
पिछले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को मिले पदक
आयोजन | राष्ट्रीय खेल | रैंक | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
गोवा | 37वें | 25वीं | 3 | 7 | 14 | 24 |
गुजरात | 36वें | 26वीं | 1 | 8 | 9 | 18 |
केरल | 35वें | 23वीं | 2 | 5 | 12 | 19 |
झारखंड | 34वें | 19वीं | 4 | 4 | 5 | 13 |
गुवाहटी | 33वें | 18वीं | 4 | 4 | 5 | 13 |
