उत्तराखंड

नगर पालिका के ईओ बीपी भट्ट को पितृशोक

नगर पालिका के ईओ बीपी भट्ट को पितृशोक , 75 वर्षीय गणेश नारायण भट्ट का बीमारी से निधन

रुद्रप्रयाग। नगर पालिका मुनिकीरेती में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात बीपी भट्ट के पिता गणेश नारायण भट्ट का आकस्मिक निधन हो गया है। 75 वर्षीय श्री भट्ट बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर रुद्रप्रयाग स्थित उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। स्वर्गीय भट्ट रुद्रप्रयाग नगर पंचायत में लिपिक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी नगर पंचायत में उपाध्यक्ष और सभासद पद पर रही। वह भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ कार्यकत्री हैं। स्वर्गीय भट्ट पिछले एक माह से बीमार चल रहे थे। उन्हें श्वास की दिक्कत हो रही थी। वह अपने पीछे पत्नी सहित पांच बेटी और एक बेटा छोड़कर चल बसे हैं।

स्वर्गीय भट्ट के एक बेटे की केदारनाथ आपदा में मृत्यु हो गई थी। उनका एक और बेटा बीपी भट्ट नगर पालिका मुनिकीरेती में अधिशासी अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वह रुद्रप्रयाग, गोपेश्वर, श्रीनगर, कोटद्वार पालिकाओं में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। गणेश नारायण भट्ट के निधन पर स्थानीय विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, कांगेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता सच्चिदानंद सेमवाल, वरिष्ठ सर्जन डाॅ आनंद बोहरा, पूर्व नपा अध्यक्ष राकेश नौटियाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेखा सेमवाल, प्रदीप बगवाड़ी, केपी खन्ना, माधो सिंह नेगी, अजय सेमवाल, वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी, कैलाश खंडूड़ी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद डिमरी समेत कई लोगों ने शोक जताकर मृतक आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top