उत्तराखंड

मैक्स सड़क हादसे में 5 लोगो की मोके पर मौत, 5 यात्री घायल

मैक्स सड़क हादसे में 5 लोगो की मोके पर मौत, 5 यात्री घायल

उत्तराखंड : उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल ने हायर सेंटर ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। जानकारी की मुताबिक आज सुबह बनकोट से चिन्यालीसौड आ रही एक मैक्स धरासू जोगत मोटर मार्ग पर भडकोट के पास खाई में गिर गई। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिस कारण वाहन खाई में गिर गया। घटना सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट की बताई जा रही है।

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि वाहन में 10 लोग सवार थे।

वाहन हादसे में गंभीर घायल तीन लोगों को हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर देहरादून भेजा गया। इस दौरान एक घायल की मौत हो गई। मृतकों में कृपाल सिंह, दीपना देवी, किशना देवी, पुलम सिंह सभी निवासी बनकोट, लक्ष्मी देवी निवासी चिन्यालीसौड़ शामिल हैं। घायलों में विद्या सिंह, सुषमा देवी, सोबन सिंह, प्रियंका और वंशिका सभी निवासी बनकोट हैं। जिनमें से प्रियंका और सोबन को एम्स में भर्ती कराया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top