उत्तराखंड

एनएच पर भूस्खलन, बाल-बाल बची कई जानें

सुमित जोशी
अल्मोड़ा। राज्य के तीन जिलों को जोड़ने वाले एनएच-87 पर खैरना के पास भूस्खलन होने से मार्ग करीब चार घंटे तक बाधित रहा। मार्ग को खोलने के लिए तीन जेसीबी मशीनों की सहायता ली गई लेकिन देर शाम तक पहाड़ी से जारी भूस्खलन के चलते मार्ग खोलने में सफलता नहीं मिल सकी। लेकिन गनीमत ये रही कि जानमाल की कोई हानि नहीं हुई। मार्ग बंद होने से घंटों तक लम्बा जाम लगा रहा।

शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एनएच-87 अल्मोड़ा खैरना मार्ग पर पहाड़ी से अचानक भूस्खलन होना सुरु हो गया। जिसके कारण पूरा मार्ग बंद हो गया। मार्ग को खोलने के लिए तीन जेसीबी मशीनों की मदद ली गई। लेकिन पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण घंटों की मस्तक के बाद भी मार्ग को नहीं खोला जा सका। जिस कारण इस मार्ग पर कई किमी लम्बा जाम लगा रहा। देर शाम तक मार्ग को नहीं खोला जा सका था। इस मार्ग पर चल रहे मार्ग चौडीकरण के काम के चलते यहां पहाड़ी का कटान किया गया है जिसके चलते यहां से गुजरने वाले लोगों को जान का खतरा बना रहता है।

बीते दिनों इसी मार्ग पर अचानक भूस्खलन होने के कारण बाइक सवार दो युवकों की जान चले गई थी। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से इस मार्ग पर कोई व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top