Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

ग्रामीणों ने किया हॉट मिक्स प्लांट का विरोध..

हॉट मिक्स प्लांट

ग्रामीणों ने किया हॉट मिक्स प्लांट का विरोध..

उत्तराखंड  : मोहनखाल-चन्द्रनगर मोटरमार्ग पर किनझणी गाँव के पास करीब 7 किमी सड़क पर लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ द्वारा डामरीकारण किया जा रहा था, इसके लिये सम्बंधित ठेकेदार द्वारा किनझाणी गाँव के गोरता तोक में हॉट मिक्स प्लांट लगया गया लेकिन प्लांट लगाने से पहले ग्रामीणों को विश्वाश में नही लिया गया। लेकिन ग्रामीणों के विरोध से डामरीकरण का कार्य ठप पड़ गया है कहीं बाहर की वार्ता के बावजूद भी ग्रामीण नहीं मान रहे हैं। पुनः ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की जाएगी।

मोहनखाल-चंद्रनगर मोटर मार्ग पर सड़क के डामरीकारण के लिये ठेकेदार द्वारा हॉट मिक्स प्लांट लगाया गया है, लेकिन पहले ग्रामीणों को विश्वास में लिए बिना ही हॉट मिक्स प्लांट लगाया गया, जिसका ग्रामीण पिछले कई दिनों से विरोध कर रहे हैं। विभाग और ठेकेदार द्वारा ग्रामीणों के साथ कहीं बार की वार्ता भी कर ली गई है लेकिन हर बार की वार्ता विफल रही है, लेकिन ग्रामीण अडिग है कि किसी भी कीमत पर गांव में हॉट मिक्स प्लांट नहीं लगाया जाना चाहिए। उधर लोक निर्माण विभाग उखीमठ हुआ ठेकेदार द्वारा कहीं बाहर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन हर कोशिश अभी तक विफल रही।

ऐसे में ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट का विरोध करते हुए इसे तुरंत हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हॉट मिक्स प्लांट पर जहां भारी मात्रा में बाहरी व्यक्तियों का आना जाना है जिससे गांव में कोविड-19 संक्रमण फैलने की आशंका है वही प्लांट से पूरे गांव में विषैले धुँए का प्रदूषण फैला हुआ है जिससे सांस लेने मुश्किल हो गया है। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह बिष्ट ने जिलाधिकारी वंदना सिंह को एक ज्ञापन सौपते हुए हॉट मिक्स प्लांट को तुरंत गांव से हटाने की मांग की है ऐसा ना होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top