उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में छह दिन में दर्शन को पहुंचे डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु, बना नया रिकॉर्ड..

केदारनाथ धाम में छह दिन में दर्शन को पहुंचे डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु, बना नया रिकॉर्ड..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद छह दिन में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार हो गया है। बुधवार को रिकॉर्ड 29278 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान तड़के से देर शाम तक मंदिर परिसर सहित केदारपुरी में भक्तों की भीड़ जुटी रही। वहीं चारधाम यात्रा के लिए अब तक 27 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। जबकि तीन लाख 34 हजार 732 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ में अब तक 1,55,584, गंगोत्री में 63,078, यमुनोत्री में 70,433 और बद्रीनाथ में 45,637 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। 10 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस बार आस्था, भक्ति और उल्लास अपने चरम पर है। कपाट खुलने के दिन जहां 29030 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। वहीं, बाद के दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या औसतन 25 हजार बनी हुई है।

स्थिति यह है कि, धाम में सिर्फ छह दिन में ही दर्शन करने वालों की संख्या 155584 पहुंच गई है, जो नया रिकॉर्ड है। इससे पूर्व 2019, 2022 और 2023 में भी इतने दिनों में दर्शनार्थियों का आंकड़ा डेढ़ लाख नहीं पहुंचा था। बीकेटीसी के कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी का कहना हैं कि जिस तरह से बाबा केदार के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, उससे लगता है कि मई माह में दर्शनार्थियों का आंकड़ा पांच लाख पार हो जाएगा।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top