उत्तराखंड

शादी से बेटियों संग लौट रहे जवान को वाहन ने रौंदा..

शादी से बेटियों संग लौट रहे जवान को वाहन ने रौंदा..

शादी से बेटियों संग लौट रहे जवान को वाहन ने रौंदा..

उत्तराखंड : दो बेटियों के साथ शादी से लौट रहे स्कूटी सवार जवान को नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी एक बेटी भी घायल हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जवान का एक हाथ कटकर अलग हो गया। रामनगर के अंतर्गत पीरूमदारा सैनिक बिहार कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह रावत भारतीय सेना के बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप की 59 यूनिट में तैनात था। दस दिन पहले वह छुट्टी पर अपने घर आया था। रविवार रात में वह हल्दुआ गांव स्थित एक विवाह समारोह में गया था। रात में वह वह अपनी बेटी रितिका व निहारिका के साथ 11 बजे स्कूटी से घर वापस आ रहा था।

हिम्मतपुर गांव के समीप उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसकी एक बेटी निहारिका भी हादसे में घायल हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन का पुलिस पता नहीं लगा पाई है।उधर से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कवींद्र शर्मा को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की मदद से घायल देवेंद्र को काशीपुर निजी हॉस्पिटल उपचार के लिए भेजा। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top