Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

बालिका दिवस पर मेधावी बेटियांे को किया पुरस्कृत…

बालिका दिवस पर मेधावी बेटियांे को किया पुरस्कृत
राबाइंकाॅ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बेटी पढाओ-बेटी बचाओ व आई केयर एवरीवेयर का संदेश दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ एसके झा के निर्देशन में राजकीय बालिका इंटर कालेज में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया और विश्व दृष्टि के तहत संगोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में आयोजित पुरस्कार समारोह में बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ गत् शैक्षिक सत्र में अपनी-अपनी कक्षाओं में अव्वल रही। कक्षा छः की छात्रा सानिया व साक्षी, कक्षा सात की छात्रा अंजलि व सिया, कक्षा आठ की काजल व प्रिया, कक्षा नौ की तनुजा व करीना, कक्षा 10वीं की खुशी व मनीषा, कक्षा 11 वीं की अंजलि व दीप्ति, कक्षा 12वीं की आंचल व बबीता को को पुरस्कार वितरित किया गया। द्वितीय सत्र में विश्व दृष्टि दिवस के तहत आयोजित गोष्ठी में डाॅ शाकिब हुसैन ने आंखों से जुड़ी बीमारियों व उसके इलाज व भ्रांतियों को दूर कर वास्तविकता तथ्यों से अवगत कराने के उद्देश्य से विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि आंख संवदेनशील अंग है, लिहाजा आंखों की देखभाल के लिए हर समय हर जगह तत्पर रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अधिक टेलीवीजन देखने कम्प्यूटर व स्मार्टफोन के अत्याधिक प्रयोग के कारण आंखों पर दुष्प्रभाव के खतरे अधिक बढ़ गए हैं। साथ ही प्रदूषण व अन्य पर्यावरणीय कारणों से भी आंखों को क्षति पहुंचाने वाले तत्वों की संख्या बढ गई है। उन्होंने आंखों की देखभाल के लिए जरूरी उपयों की जानकारी दी व ग्लुकोमा व रेटिना से जुडे नेत्ररोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता व सालाना एक बार नियमित जांच पर जोर दिया। प्रभारी प्रधानाचार्य अंजु बिष्ट, विपिन सेमवाल, मनवर रावत, कलम सिंह, अनुपम रावत, प्रदीप रावत आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top