Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

वरुण ने ल‌िखा, ’मोदी अंकल, क्या मैं मर जाऊंगा ?’ माता मंगला ने कहा, ‘नहीं बेटा’

मास्टर वरूण के इलाज के लिए आगे आए समाज सेवी माता मंगलाजी एवं भोलेजी महाराज

जगमोहन आज़ाद
देश भर में स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही माता मंगला जी एवं श्री भोलेजी महाराज मास्टर वरूण के इलाज के लिए आगे आएं हैं। जिससे इस बच्चे के जीवन को बहुत जल्द नयी दिशा मिलने वाली है। आपको बता दें कि ज‌िंदगी और मौत की जंग लड़ने वाले मास्टर वरुण ने पीएम मोदी को अपने इलाज के ल‌िए दर्दभरा खत ल‌िखा था। जिसमें वरुण ने ल‌िखा था कि,’ मोदी अंकल, क्या मैं मर जाऊंगा?, इसके बाद उसने अपने इलाज के ल‌िए मदद मांगी थी। जिसके बाद विज्ञान मंत्रालय ने भी वरुण की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था।

मंत्रालय के अतिरिक्त निजी सचिव की ओर से मांग की गई है कि वरुण को प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता दी जाए। जिसके बाद वरूण के मदद के लिए प्रधामंत्री राहत कोष से सहायता प्रदान करने के लिए कार्रवाई चल रही है। लेकिन इस बीच समाज सेवी माता मंगला जी एवं श्री भोलेजी महाराज मास्टर वरूण की मदद के लिए आगे आए है।

इस बात की जानकारी देते हुए हंस कल्चर सेंटर दिल्ली के सचिव चंदन सिंह भंडारी ने बताया कि माता मंगलाजी एवं श्री भोलेजी महाराज को जैसे ही मास्टर वरूण की बीमारी के बारे में जानकारी प्राप्त हुई तो, उन्होंने तुरंत इस बच्चे की मदद के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए कहा, जिसके तहत आज हमने अस्पताल प्रबंधन को साढ़े आठ लाख रूपये की राशि उपलब्ध करवा दी हैं। चंदन सिंह भंडारी ने बताया कि चूंकि नियमों के तहत मरीज के कागजों की पहले जांच होती है, उसके बाद ही सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसलिए हमने अभी वरुण के सभी दस्तावेज की जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन को साढ़े आठ लाख रुपये उपलब्ध करा दिए हैं और भविष्य में वरूण को जो भी आवश्यकता होगी माता मंगलाजी एवं श्री भोलेजी महाराज के आशीर्वाद से वह भी प्रदान की जाएगी।

आपको बता दें कि दिल्ली के बल्लीमारान इलाके का रहने वाला तेरह साल का वरूण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। जिसकी किडनी फ़ेल हो गई है, जिसे डाक्टरों ने ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी। लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण इस बच्चे की किडनी ट्रांसप्लांट नहीं हो पा रही थी। ऐसे मुश्किल समय में हंस फाउंडेशन एवं हंस कल्चर सेंटर की संस्थापक माता मंगलाजी एवं श्री भोलेजी महाराज इस बच्चे के इलाज के लिए आगे आएं और अब इस बच्चे को नया जीवन मिलने की दिशा में कदम बढ़ने शुरू हो गए हैं। जिसके लिए वरुण के माता-पिता ने माता मंगला जी एवं भोलेजी महाराज जी को धन्यावाद किया है।

मास्टर वरूण के पिता कमल किशोर अपने बेटे के इलाज के लिए मदद करने के लिए माता मंगलाजी एवं श्री भोलेजी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारा बच्चा नए जीवन की तरफ बढ़ रहा है। इसके लिए हम माता श्रीमंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज जी का आभार व्यक्त करते है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top