Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

सरकारी योजनाओं की जानकारी को लेकर लगाये जायेंगे शिविर..

सरकारी योजनाओं की जानकारी को लेकर लगाये जायेंगे शिविर..

तीन माह में न्याय पंचायतों में लगाये जायेंगे शिविर ..

उत्तराखंड : रुद्रप्रयाग जनपद के सुदूरवर्ती गांवों में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाने प्रस्तावित हैं। इसके लिए आगामी माह अक्टूबर, नवबंर व दिसंबर के लिए रोस्टर तैयार किया गया है। इन शिविरों में पेंशन से संबंधित कार्यवाही, आधार कार्ड बनाने व सुधार करने तथा राजस्व विभाग से जारी किए जाने वाले प्रमाण पत्र, दिव्यांग पत्र व परिवार रजिस्ट्रर की नकल आदि जारी किए जाएंगे।

जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर प्रस्तावित ये शिविर आगामी अक्टूबर से दिसंबर माह तक आयोजित होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार तीन अक्टूबर को राइंका फाटा, छः को राप्रावि ल्वारा, आठ को राइंका सौंराखाल, 13 अक्टूबर राइंकाॅ पठालीधार, 14 को राप्रावि धारकोट, 15 राइंका कांडई दशज्यूला, 19 को राउमावि कालीमठ, 20 अक्टूबर राइंकाॅ पीड़ा धनपुर, 21 को राउप्रावि नागजगई, 26 अक्टूबर को राइंकाॅ किमाणा तथा 27 अक्टूबर को राइंकाॅ चंद्रनगर में आयोजित होंगे। इसी तरह दो, तीन व चार नवंबर को क्रमशः राइंकाॅ कैलाश बांगर, ग्राम पंचायत सुमाडी व पल्द्वाडी के राइंकाॅ में शिविर आयोजित होंगे। राप्रावि पिपली में पांच नवंबर, राप्रावि सतेराखाल में सात नवंबर, राइंकाॅ बुढ़ना में नौ नवंबर तथा राइंकाॅ राउंलेक में 18 नवंबर को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। राजकीय इंटर कॉलेज चोपता में तीन दिसंबर को शिविर आयोजित किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में कोविड-19 अंतर्गत सैंपलिंग की कार्यवाही भी की जानी है, जिसके लिए सामाजिक दूरी व मास्क का उपयोग आवश्यक है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है। शिविरों का समय सुबह 11 बजे से रखा गया है। जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक रूप से विभागवार स्टाॅल लगवाए जाने के लिए निर्देशित किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top