Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

मुंबई में सीएम धामी के समिट से पहले ही एक लाख करोड़ का हुआ एमओयू..

मुंबई में सीएम धामी के समिट से पहले ही एक लाख करोड़ का हुआ एमओयू..

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं। निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए उत्तराखंड सीएम आज मुंबई में रोड शो करेंगे। सीएम धामी के स्वागत में रविवार को विष्णु दास भावे ऑडिटोरियम, नवी मुंबई में प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि जिस तरह से प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा मुंबई में स्वागत किया गया उससे मैं अभिभूत हूँ।

सीएम धामी के स्वागत में मुंबई में प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी बोली में अनेक प्रस्तुतियां दी गई। सीएम धामी उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर रोड शो करेंगे, साथ ही यहां उद्योग समूहों के दिग्गजों से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए ढाई लाख करोड़ के निवेश के करार का लक्ष्य रखा है। ऐसा कहा जा रहा है कि मुंबई में दौरे के बाद धामी सरकार एक लाख करोड़ के निवेश के करार का आंकड़ा पार कर लेगी।

वहीं इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में आप सभी के बीच आने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उत्तराखंड की संस्कृति में जो मधुरता है, विनम्रता है और एक अपनापन है। उन्होंने कहा कि हमारे खान-पान में, हमारे रहन-सहन में, हमारी बोल-चाल में, एक भावनात्मक लगाव है। उन्होंने मुंबई में रह रहे उत्तराखंड के लोगों से आग्रह किया कि साल में एक बार परिवार सहित अपनी मातृभूमि जरूर आने का प्रयास करें।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज का नया भारत सम्पूर्ण विश्व को एक नई दिशा देने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में ऐसे बहुत से काम हुए हैं, जो पहले नामुमकिन से लगते थे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में केन्द्र सरकार से प्रदेश में 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत हुई है।

उन्होंने कहा कि श्री केदारपुरी का पुनर्निर्माण व बद्रीनाथ के सौन्दर्यीकरण के कार्य प्रधानमंत्री के विजन, नेतृत्व एवं संकल्प का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है तथा ऊधमसिंह नगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को भी विकसित किया जा रहा है। इस अवसर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री गणेश नायक के साथ ही काफी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी मौजूद थे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top