राबाइंका रुद्रप्रयाग में कार्यक्रम का आयोजन..
क्विज एवं स्लोगन प्रतियोगिता में तनुजा ने किया प्रथम स्थान हासिल..
रुद्रप्रयाग: नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से जल संरक्षण के तहत राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज रुद्रप्रयाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को जल संरक्षण की जानकारी दी गई। साथ ही जल संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने की अपील की गई। इस मौके पर जल जागरण कार्यक्रम के अन्र्तगत क्विज प्रतियोगिता एवं सडक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की सौ छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाडी ने कहा कि मानव शरीर पांच तत्वों (पृथ्वी, अग्नि, वायु, जल एवं आकाश) से मिलकर बना है, जिसमें जल भी एक महत्वपूर्ण तत्व है और हमें जल का संरक्षण करना होगा और जल संरक्षण पर लोगों को जागरूक करना होगा। ताकि भविष्य में भावी पीढ़ी जल को देख सके और जल का इस्तेमाल कर सके। नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने चमोली जिले में आयी भीषण बाढ़ के बारे में चर्चा की।
साथ ही भविष्य में जल संकट के क्या भीषण परिणाम हो सकते हैं, उसके बारे में छात्राओं को अवगत कराया। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा बनाये गए नये जल शक्ति मंत्रालय की जानकारी छात्राओं के मध्य साक्षा किया। उन्होंनें छात्राओं को जल के न्यूनतम उपयोग के बारे में भी बताया कि किस प्रकार बर्तन एवं कपउे़ धोते समय नल से बहते हुए जल का न्यूनतम उपयोग कर, अत्यधिक समय बाल्टी में भरे जल का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे जल की कम से कम खपत हो सके और पौधों को सुबह एवं सायं के समय ही पानी देना चाहिए, क्योंकि इस समय जल का वाष्पीकरण कम मात्रा में होता है। जिला युवा अधिकारी ने बच्चों को सडक सुरक्षा जागरूकता माह की जानकारी देते हुए बताया कि दुपहिया वाहन सीखते समय व्यक्ति बिना हेल्मेट के वाहन न चलायें। साथ ही यह भी बताया कि सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।
इस दौरान विद्यालय की छात्राओं के मध्य जल जागरण कार्यक्रम के अन्र्तगत क्विज प्रतियोगिता एवं सडक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में विद्यालय की सौ छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनुजा, द्वितीय स्थान सोमिया नौटियाल एवं तृतीय स्थान मानसी बिष्ट ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डाॅ ममता नौटियाल, अंजू बिष्ट, लेखा लिहपिक कविता जुगरान, एमटीएस सन्तोष बिष्ट, स्वयं सेवक बबीता, अभिलाषा, ममता रावत, मीनाक्षी नेगी, शोभा डोभाल, सुषमा चैधरी, संगीता परमार, अंजना रावत, मीनाक्षी सिलवाल, डाॅ ममता सेमवाल, कु हिमांशी नेगी, आशा चन्द्रा सहित अन्य मौजूद थे।