Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

देश को कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना..

कोरोना महामारी

गढ़वाल सांसद ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन..

रुद्रप्रयाग:  गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत गुप्तकाशी हेलीपैड से हेलीकाॅप्टर के जरिये केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद गढ़वाल सांसद ने सभामण्डप से भगवान केदार के दर्शन किए और सबके आरोग्यता-सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने भगवान केदारनाथ से देश में फैली कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना भी की। इस दौरान देवस्थानम बोर्ड ने उन्हें प्रसाद भेंट किया।

गढ़वाल सांसद बृहस्पतिवार प्रातः दस बजे के करीब हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां पहुंचने पर देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी एवं तीर्थ पुरोहितों ने उनका भव्य स्वागत किया। गढ़वाल सांसद के साथ रुद्रप्रयाग विधायक भरत चैधरी भी धाम पहुंचे और उन्होंने भी बाबा के दर्शन किए। दर्शन के पश्चात सांसद ने स्थानीय तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहितों की हर समस्या का समाधान किया जायेगा। देवस्थानम् बोर्ड के गठन से तीर्थ पुरोहितों का कोई नुकसान नहीं हुआ है, बल्कि धाम का और अधिक विकास होगा।

 

जिसका फायदा तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहित को विश्वास में लेकर ही धाम में विकास कार्य किये जायेंगे। सरकार की मंशा है कि धाम का समुचित विकास हो और देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जांय। ये सारी व्यवस्थाएं देवस्थानम् बोर्ड के अधीन आने से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। इसके बाद गढ़वाल सांसद ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यो की भी जानकारी ली। उन्होंने वुड स्टोन कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों से मुलाकात की और जल्द से जल्द शंकराचार्य समाधि निर्माण को कहा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष यात्रा सीजन शुरू होने से पहले शंकराचार्य समाधि स्थल का कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए।

इसके अलावा गढ़वाल सांसद ने अन्य निर्माण कार्यो का भी जायजा लिया। इस अवसर पर देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, देवस्थानम् बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, प्रियधर जमलोकी, मृत्युंजय हीरेमठ आदि मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top