उत्तराखंड

बोल्डर ग‌िरने से गंगोत्री हाईवे बंद, रास्ते में ही फंसे तीर्थयात्री

उत्तरकाशी: शनिवार देर रात हुई बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे पर बोल्डर ग‌िरने से हाईवे बाध‌ित हो गया। इसके चलते सुबह हाईवे पर आने वाली यात्री वहीं फंस गए। बाद में यात्रियों को क‌िसी तरह वापस भेजा गया।

वहीं बीआरओ की टीम मशीनों से बोल्डर हटाने में जुटी हुई है। डबरानी पुल और लोहारी नागपाला परियोजना के बीच पहाड़ी से बोल्डर आने से गंगोत्री हाईवे अपराह्न तीन बजे बाधित हो गया है।

बीआरओ के कर्मचारी मशीनों सहित मौजूद हैं, जो बोल्डर हटाने का काम कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन व बीआरओ के अधिकारी देर शाम तक बोल्डर हटाकर हाईवे को बहाल करने का दावा कर रहे हैं।

शनिवार देर रात हुई बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे चड़ेती के पास सुबह सात बजे बोल्डर आने से बंद हो गया था। करीब 25 मिनट के बाद बोल्डर को हटाकर मार्ग खोल दिया था।

वहीं यमुनोत्री पैदल मार्ग जानकचट्टी से आगे राम मंदिर के पास सुबह आठ बजे पत्थर आने से बाधित हो गया था, जिसके बाद 8.30 बजे मार्ग को खोल दिया गया।

दूसरी ओर, जिले के छह लिंक मार्ग ज्ञानसू-साल्ड मोटर मार्ग, मनेरी जखोल, गंगोरी डोडीताल, राजगढ़ी सरनौल, चड़ेती रैथल, सोरा सारी आदि लिंक मार्ग बाधित हो गए थे।

आपदा प्रबंधन अधिकारी डीएस पटवाल के अनुसार लिंग मार्गों को खोलने का काम चल रहा है, जबकि डबरानी पुल और लोहारी नागपाला परियोजना के बीच गंगोत्री हाईवे पर बड़ा बोल्डर आया है।

​जिसको हटाने के लिए बीआरओ के कर्मचारी मशीनों सहित बोल्डर को तोड़कर हटाने का काम कर रहे हैं, जिसको देर शाम तक हटाकर मार्ग खोल दिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top