Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

नौ कांवड़िए गंगा नदी के तेज बहाव में बहे, छह को बचाया तीन लापता

उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र के सप्तऋषि क्षेत्र में गंगा में नौ कांवड़िए नदी के तेज बहाव में बहे, छह को बचाया तीन लापता

हरिद्वार : उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र के सप्तऋषि क्षेत्र में गंगा में नहाते समय दादरी (हरियाणा) के तीन कांवड़िए बह गए, जबकि छह कांवड़ियों की जान बच गई। सोमवार की शाम और मंगलवार को दिनभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी तीनों कांवड़ियों का पता नहीं चल सका। सोमवार देर रात ही बड़ी संख्या में कांवड़ियों के परिजन पहुंच गए थे।जानकारी के अनुसार हरियाणा के जिला दादरी के गांव अडौदी बादडा से कांवड़ियों का दल कांवड़ लेने हरिद्वार आया हुआ था। सोमवार शाम करीब सात बजे सप्तऋषि क्षेत्र के सदाणी गंगा घाट पर यह लोग नहाने गए थे। इसी दौरान गंगा का जल स्तर बढ़ने पर एक कांवड़िया तरुण तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। तरुण को बचाने के लिए उसका साथी नरेंद्र, सतीश, धर्मेंद्र, दीपक व पांच और कांवड़ियों ने भी गंगा में छलांग लगा दी।

एक कांवड़िए को बचाने के चक्कर में सभी कांवड़िए बहने लगे तो एक कांवड़िए दीपक ने पांच कांवडियों को जैसे-तैसे बाहर निकाल लिया लेकिन तरुण (20) पुत्र मोहन, नरेंद्र (20) पुत्र सुरेंद्र और सतीश (18) पुत्र विक्रम बह गए। कांवड़ियों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर जल पुलिस के जवान गंगा घाट पर पहुंचे। इधर, सप्तऋषि चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौहान भी तुरंत मौके पर पहुंचे। मोटरबोट लेकर जल पुलिस ने कांवड़ियों को काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। चौकी प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि कांवड़ियों को सोमवार देर शाम तक तलाशा लेकिन कुछ अता पता नहीं चला। मंगलवार को भी अभियान चलाने के बाद बहे कांवड़ियों का कोई पता नहीं चला। गंगा में बही कांवड़ियों के परिजनों को सोमवार को ही सूचना दे दी गई थी। रात को ही परिजन और ग्रामीण काफी संख्या में यहां पहुंच गए थे। परिजन और ग्रामीण भी गंगा घाटों की खाक छानते रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top