Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

मुकेश अध्यक्ष व सीताराम बने गढ़वाल मंडलीय महामंत्री…

अभ्यर्थियों के लिए 23 को भर्ती साक्षात्कार..

मुकेश अध्यक्ष व सीताराम बने गढ़वाल मंडलीय महामंत्री… 

एजुकेशन मिनिस्ट्रियल आफिसर्स ऐसोसिएसन का अधिवेशन हुआ संपन्न…

रुद्रप्रयाग। एजुकेशन मिनिस्ट्रियल आफिसर्स ऐसोसिएसन गढ़वाल मंडल के 9वें द्विवार्षिक मंडलीय अधिवेशन में नई मंडलीय कार्यकारिणी के लिए हुए चुनावों में मुकेश बहुगुणा अध्यक्ष व सीताराम पोखरियाल को मंडल महामंत्री चुना गया। अधिवेशन में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

जिला मुख्यालय में आयोजित हुए दो दिवसीय अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण ने दीप प्रज्वलित कर किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट व महामंत्री वीरेंद्र गुंसाई ने कहा कि मिनिस्ट्रिीयल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर वार्ता चल रही है। कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर लागातर संघर्ष किया जा रहा है।

इसके बाद चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य डा. ममता नौटियाल, दिनेश चंद्र कोठारी, उत्तम सिंह चौधऱी की देखरेख में मंडल स्तरीय नई कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा सौम्य ढौंडियाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकुर शर्मा उपाध्यक्ष, अमित डोभाल कोषाध्यक्ष, संजय भाष्कर संयुक्त सचिव, राजेश नौटियाल प्रचार सचिव, विभू सिंह, सांस्कृतिक सचिव तथा आलोक उनियाल को संगठन मंत्री चुने गए। चुनाव के पश्चात सभी विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि सीईओ सीएन काला, बीईओ केएल रडवाल, संगठन के जिला महामंत्री महावीर मैठाणी, अध्यक्ष रणजीत गुंसाई समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top