उत्तराखंड

धराली आपदा- अस्थायी झील का DM ने किया निरीक्षण, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी..

धराली आपदा- अस्थायी झील का DM ने किया निरीक्षण, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी..

 

 

उत्तराखंड: उत्तरकाशी जिले के धराली में हाल ही में आई आपदा के बाद मलबे में लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। गुरुवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल-खीरगाड़ क्षेत्र में बने अस्थायी झील का स्थलीय निरीक्षण किया। यह झील भारी मलबा आने से नदी के बहाव में अवरोध उत्पन्न होने के कारण बनी है। डीएम ने कहा कि झील के मुहाने से फिलहाल जल का प्रवाह सुचारू रूप से हो रहा है, जिससे तत्काल किसी बड़े खतरे की संभावना नहीं है। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर नदी किनारे जमा मलबे को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर मैनुअल तरीके से किया जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि राहत और बचाव दल प्रभावित क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, ताकि मलबे में दबे लोगों का जल्द पता लगाया जा सके। डीएम ने कहा कि दलदलयुक्त भू-भाग होने के कारण भारी मशीनरी की तैनाती संभव नहीं है, जिसके चलते स्थानीय संसाधनों और श्रमिकों की मदद से मैनुअल सफाई कार्य सतत रूप से किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में सतर्क निगरानी बनाए रखते हुए समय-समय पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए। प्रशासन के अनुसार राहत व बचाव दल लापता लोगों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, जबकि नदी के बहाव को सामान्य करने और संभावित खतरे को टालने के लिए चौबीसों घंटे प्रयास जारी हैं।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top