Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से किया गढ़वाली में संवाद…

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से किया गढ़वाली में संवाद… 

राइंका बाड़ा में तहसील दिवस एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन.. 

रुद्रप्रयाग। राजकीय इण्टर कालेज बाड़ा में जिलाधिकारी मंगेश घिल्ड़ियाल की अध्यक्षता में तहसील दिवस एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिलाधिकारी ने कहा कि शिविर में आने वाली शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर ही करें। निस्तारण के पश्चात निस्तारण की प्रति शिकायकर्ता को भी उपलब्ध कराते हुए जिला कार्यालय को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने फरियादियों से गढ़वाली मंे संवाद करते हुए उनकी समस्या सुनी और एक सप्ताह के भीतर अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

शिविर में फरियादियों ने पेयजल, सडक, आवास, विद्युत, बंदर आदि समस्याओं से सम्बन्धित 60 शिकायतें दर्ज कराई गई, जिसमें से तीस शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में राजस्व विभाग, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य, पशुपालन, उद्यान, ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग, जिला सैनिक कल्याण, विद्युत, ग्राम्य विकास विभाग, वन विभाग, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, सहकारिता, बाल विकास, डेरी विकास, पर्यटन, सेवायोजना आदि विभागों ने स्टाॅल एवं प्रदर्षनी के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी क्षेत्रीय जनता को दी गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की उज्जवला योजना के तहत 12 गरीब परिवारों को गैस कनेक्षन, विद्युत विभाग की सौभाग्य योजना के तहत 10 परिवारों को विद्युत कनेक्शन फार्म वितरित किये गये। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 52 लोगो, आयुर्वेदिक द्वारा 35, होम्योपैथिक 30, लोगो को स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईया वितरित की गयी। समाज कल्याण विभाग द्वारा 11 आवेदन पत्र, पशुपालन विभाग 29 पशुओं को दवाई वितरित की गयी। कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्र, राजस्व एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आय एवं विभिन्न प्रकार के अन्य प्रमाण पत्र जारी व फार्म भरे गये।

शिविर में प्रधान खांखरा प्रदीप मलासी ने बताया कि खांखरा से खेडाखाल मोटर मार्ग पर खांखरा से एक किमी आगे पचास मीटर पर पेटिंग का कार्य पूरा नही किया गया है। ग्राम सभा बाडा की महिलाओं द्वारा गांव में पानी का श्रोत क्षतिग्रस्त के सम्बन्ध जिलाधिकारी ने जल संस्थान, जलनिगम, खण्ड विकास अधिकारी एवं लघु सिंचाई विभाग को संयुक्त रूप से गांव निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर प्रमुख अगस्त्यमुनि जगमोहन सिंह रौथाण ने कहा कि जो भी शिकायते रखी गई है उसका निराकरण सम्बन्धित अवश्य करें। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी समस्त विभाग अपने-अपने स्टाॅल एवं प्रदर्शनी के माध्यम से जनता को अवगत कराया गया। जिससे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ आमजन तक पहंुच सके।

इस अवसर पर उप वन संरक्षक मंयक शेखर झा, उपजिलाधिकारी सदर देवानन्द शर्मा, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी एन.एस. रावत, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला, मुख्य शिक्षा अधिकारी चित्रानन्द काला, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ ओपी आर्य, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, जिला युवा कल्याण अधिकारी केएन गैरोला सहित समस्त अधिकारी एवं भारी संख्या में क्षेत्र के जनता उपस्थित थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top