उत्तराखंड

राजनीतिक जगत में शोक की लहर, यूकेडी के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट नहीं रहे..

राजनीतिक जगत में शोक की लहर, यूकेडी के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट नहीं रहे..

 

 

उत्तराखंड: राज्य आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शुमार और उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मंगलवार शाम अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से राज्य की राजनीति और विशेषकर उत्तराखंड आंदोलन से जुड़े लोगों में गहरा शोक फैल गया है। दिवाकर भट्ट उत्तराखंड राज्य के गठन के लिए चले जनांदोलन के सबसे सक्रिय और अग्रणी चेहरों में से एक थे। वे यूकेडी के संस्थापकों में शामिल रहे और लंबे समय तक इसी दल के माध्यम से प्रदेश की अलग राज्य की मांग को सशक्त नेतृत्व प्रदान करते रहे। उनकी ओजस्वी वाणी और संघर्षशील व्यक्तित्व ने राज्य आंदोलन में नई ऊर्जा भरने का काम किया। राजनीतिक जीवन में उन्होंने विधायक और बाद में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा, लेकिन बाद में पुनः यूकेडी में लौट आए और उत्तराखंड की क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय रहे। दिवाकर भट्ट के निधन को उत्तराखंड के इतिहास की एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। राज्य निर्माण आंदोलन की इस मजबूत आवाज के शांत होने से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top