उत्तराखंड

राज्य कर्मचारियों की तीन दिनी हड़ताल:? तमाम सेवाओं पर पड़ेगा असर

देहरादून। प्रदेश के तमाम महकमों में कार्यरत राज्य कर्मचारी आज से तीन दिन तक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार की वजह वेतन विसंगति को लेकर उनकी सरकार से नाराजगी है। कर्मचारियों का आरोप है कि राज्य सरकार ने वेतन विसंगति दूर करने की मांग को मोहलत दिए जाने के बाद भी पूरा नहीं किया।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले प्रदेश के अलग-अलग विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों ने बीते रोज बैठक कर कार्य बहिष्कार पर जाने का निर्णय लिया। परिषद के अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया मगर इसके बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। इस तीन दिनी हड़ताल के चलते तमाम आवश्यक सेवाएं प्रभावित होना तय है। इन सेवाओं में टीकाकरण, वाणिज्य कर, आरटीओ, आबकारी, पंचायतों के प्रमाण पत्र, आंगनबाड़ी और राजस्व से संबंधित काम-काज पर ज्यादा असर पड़ेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top