उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग मुख्यालय में उक्रांद प्रत्याशी मोहित डिमरी पर जानलेवा हमला

mohit dimri

जवाडी बाईपास पर दो बाइक में सवार 4 लोगों ने किया हमला

मोहित के रोड शो के बाद रात को अज्ञात लोगों ने घटना को दिया अंजाम

राष्ट्रीय पार्टयों ने साजिशन करवाया हमला: मोहित

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग विधानसभा में उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी मोहित डिमरी पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया। रुद्रप्रयाग से जवाड़ी बाईपास पर अपनी कार से जा रहे मोहित डिमरी और उनके दो अन्य साथी को दो बाइक में सवार हेलमेट पहने चार लोगों ने रोका और आत्मघाती हमला कर दिया, जिससे मोहित और उनके एक साथी को चोट आई है। अभी यूकेडी प्रत्याशी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बता दें कि शनिवार रात्रि दस बजे करीब उक्रांद प्रत्याशी अपने वाहन में दो अन्य लोगों के साथ तिलवाड़ा घर की ओर जा रहे थे। इस बीच रुद्रप्रयाग जवाड़ी बाईपास पर दो बाइक में सवार चार लोगों ने उक्रंाद प्रत्याशी का नाम लेकर उन्हें रोका और पत्थरों व डंडे से हमला कर दिया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और दो लोगों को गंभीर चोट आई। कुछ ही देर में हमलावर फरार हो गए। अंधेरा अधिक होने के कारण उनकी पहचान नहीं कर सके। किसी तरह अपने किसी मित्र को फोन का मदद मांगते हुए वह अस्पताल तक पहुंचे। इधर, यूकेडी कार्यकर्ता अशोक चौधरी, चंद्रमोहन गुसाई, जितार जगवाण, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी प्यार सिंह जगवाण, लक्ष्मण बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल और अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने लोकतंत्र में इस तरह की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही आक्रोश व्यक्त किया कि रुद्रप्रयाग के जवाड़ी बाईपास जैसे स्थान पर इस तरह की घटना की घोर निंदा की जाती है। कहा की इस तरह की घटनाएं राजनैतिक द्वेष भावना से ही की जाती हैं। घटना को देखते हुए पुलिस इस मामले में त्वरित कार्यवाही करे। सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए जल्द दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

घटना के एक घंटे बाद पहुचे पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी

रुद्रप्रयाग। घटना के करीब एक घंटे बाद जाकर पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुख्यालय में हुई घटना ने पुलिस की देरी से पहुंचने पर भी कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। हालांकि बाद में कोतवाल निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी और पुलिस उपाधीक्षक मौके पर पहुंचे और यूकेडी प्रत्याशी मोहित डिमरी और उनके साथी से पूछताछ कर मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस उपाधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि वह इस मामले की जांच करेंगे। उक्रांद प्रत्याशी की तहरीर पर पुलिस की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है और पुलिस मामले में जुट गई है।

रोड शो के बाद विपक्षियों में हड़कंप

रुद्रप्रयाग। शनिवार को उक्रांद प्रत्याशी मोहित डिमरी ने रोड शो किया। उनका रोड शो सुमाड़ी से शुरू होकर रुद्रप्रयाग बाईपास और फिर खांखरा से बच्छणस्यूं पट्टी से निकलकर रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से नगरासू पहुंचा। इसके बाद यहां से तिलवाड़ा और सुमाड़ी से मयाली तक रोड शो निकाला गया। इस दौरान विपक्षी दलों के कार्यकर्ता मोहित डिमरी के रोड शो को देखकर हतप्रभ रह गये। पहली बार उत्तराखण्ड क्रांति दल के रोड़ शो में इतनी भारी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने साथ दिया। जिसे देखकर कहीं ना कहीं विपक्षी दलों में हड़कंप मचा हुआ है। उन्हें अपनी हार का डर सता रहा है। उक्रंाद प्रत्याशी मोहित डिमरी ने कहा कि उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को दी है और अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां उनके खिलाफ कई समय से साजिश कर रही थी। ये हमला भी उन्होंने ही साजिशन करवाया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top