Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

डोलिया देवी में केदारनाथ हाईवे बना खतरनाक

डोलिया देवी में केदारनाथ हाईवे बना खतरनाक , हजारों यात्री और वाहन चालक कर रहे हाईवे खुलने का इंतजार

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे डोलिया देवी में मलबा आने के कारण घंटांे तक बंद रहा, जिस कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। इसके साथ ही केदारनाथ यात्रा भी प्रभावित हुई। केदारनाथ जाने वाले यात्री हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे। केदारनाथ हाईवे डोलिया देवी में केदारनाथ यात्रा और केदारघाटी की जनता के लिये नासूर बन गया है। बारिश होते ही डोलिया देवी में हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आ रहा है। पिछले एक महीने से कोई दिन ऐसा नहीं है, जब डोलिया देवी में हाईवे बंद नहीं हो रहा है। बरसात होते ही यहां पर पहाड़ी टूटकर हाईवे पर गिर रही है। जिस कारण घंटों तक हाईवे पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। हाईवे बंद होने के कारण केदारनाथ की यात्रा पर भी बुरा असर पड़ रहा है। यात्रियों को घंटों तक यहां पर हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। डोलिया देवी में उपर से पहाड़ी गिर रही है तो नीचे से मंदाकिनी नदी के कटाव के कारण हाईवे नीचे की ओर धंस रहा है। जिस कारण अत्यधिक दिक्कतें हो रही हैं। हाईवे खुलने पर वाहन चालक यहां पर जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

डोलिया देवी में केदारनाथ हाईवे बुधवार देर रात बंद हो गया था, जो अभी बृहस्पतिवार देर रात तक नहीं खुल पाया। हाईवे के दोनों छोरों पर वाहन और हजारों यात्री फंसे हुये हैं, जो हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि हाईवे खोलने के लिये दो मशीने लगी हुई हैं, लेकन लगातार हो रही बारिश के कारण दिक्कतें आ रही हैं। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि लगातार हो रही बरसात के कारण कार्य करने में दिक्कतें हो रही हैं। डोलिया देवी मंदिर के पास भूस्खलन तेजी से हो रहा है, बावजूद इसके मशीने कार्य में लगी हुई हैं। राजमार्ग को खोलने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top