Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

संस्कृत में कमेंट्री का नया दौर, क्रिकेट को मिली भारतीय भाषा की नई परिभाषा..

संस्कृत में कमेंट्री का नया दौर, क्रिकेट को मिली भारतीय भाषा की नई परिभाषा..

 

उत्तराखंड: संस्कृत भाषा में क्रिकेट कमेंट्री का नया अध्याय शुरू हो गया है। श्री रघुनाथ कीर्ति संस्कृत विश्वविद्यालय, देवप्रयाग में आयोजित विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में इन दिनों संस्कृत भाषा में कमेंट्री की जा रही है। यह पहल डॉ. श्रीओम शर्मा के नेतृत्व में की गई है, जिन्होंने क्रिकेट से जुड़े 150 से अधिक नए संस्कृत शब्दों का निर्माण किया है। इन शब्दों का उपयोग करके छात्र-छात्राएं मैचों की रोमांचक कमेंट्री कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में 18 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें प्रत्येक टीम में दो छत्राएं भी शामिल हैं। कमेंट्री में संस्कृत केे अलावा उत्तराखंड की दोनों बोलियों गढ़वाली और कुमाऊँनी में भी कमेंट्री की जा रही है। जिससे यह आयोजन और भी रोचक बना हुआ है। शर्मा का उद्देश्य संस्कृत को आम जनता के बीच लोकप्रिय बनाना है, ताकि लोग इस प्राचीन भाषा को आसानी से समझ सकें। भविष्य में इन नए संस्कृत शब्दों का उपयोग देश भर में होने वाले क्रिकेट मैचों में भी किया जा सकता है। यह न केवल संस्कृत भाषा को बढ़ावा देगा, बल्कि खेल प्रेमियों के लिए एक नया अनुभव भी होगा।

संस्कृत को इन शब्दों से मिलेगी क्रिकेट की दुनिया में पहचान..

संस्कृत में क्रिकेट मैच के दौरान बोले जाने वाले शब्दों से संस्कृत को पहचान मिलेगी। डॉ.श्रीओम शर्मा ने संस्कृत भाषा में क्रिकेट से जुड़े इन मुख्य शब्दों से कमेंट्री करने में मदद मिलेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top