उत्तराखंड

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने स्टेडियम पहुंचे सीएम धामी..

राष्ट्रीय खेल- खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने स्टेडियम पहुंचे सीएम धामी..

 

उत्तराखंड: देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की अलग-अलग खेल स्पर्धाएं चल रही हैं। इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी भी यहां पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बैठकर खाना भी खाया। बता दे कि उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर इतिहास रच दिया है। 35 खेल स्पर्धाओं में देशभर से करीब दस हजार खिलाड़ी 3674 पदकों के लिए अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की।

आपको बता दें कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने पांच दिनों तक चली मार्शल आर्ट प्रतियोगिता वुशू में अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत एक स्वर्ण पदक समेत 12 पदक जीतकर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राज्य बनने के बाद अब तक छह राष्ट्रीय खेल हो चुके हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि राज्य के खिलाड़ियों ने इस खेल में इतने पदक जीते हों। राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत होते ही राज्य के खिलाड़ी अन्य खेलों, खासकर वुशू के मुकाबले पदक तालिका में आगे बढ़त बना रहे हैं । उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर राज्य को पहला पदक दिलाया। इसके बाद खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया जब अचोम तापस ने स्वर्ण पदक जीता। इलाबाम इटाली चानू, फैब्रिस देवी और हर्षित शर्मा ने रजत पदक जीतकर राज्य को राष्ट्रीय पदक तालिका में शीर्ष 11 में पहुंचाया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड को एक स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक मिले। जबकि इससे पहले 2023 में गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को वुशू में सिर्फ एक कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। यह पदक हर्षित शर्मा ने जीता जिन्होंने इस बार राज्य के लिए रजत पदक जीता है।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top