उत्तराखंड

भारी बारिश से उत्तराखंड में तबाही, रुद्रप्रयाग में फटा बादल,ग्रामीणों में दहशत..

भारी बारिश से उत्तराखंड में तबाही, रुद्रप्रयाग में फटा बादल,ग्रामीणों में दहशत..

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। रूद्रप्रयाग में बादल फटने की घटना सामने आई है। एक दिन पहले ही नैनीताल में बादल फटने की घटना सामने आई थी। रुद्रप्रयाग के रुमसी देवीदार तोक में बादल फटने के कारण हाईस्कूल को जाने वाला रास्ता और कुछ खेत धवस्त हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रूद्रप्रयाग के रुमसी देवीदार तोक में बादल फटा है। बादल फटने के कारण यहां स्कूल को जाने वाले रास्ते और कुछ खेतों में मलबा आया है। घटना के बारे में ऊखीमठ विकास खंड की सीमांत गांव रुमसी के प्रधान रुमसी ने आपदा कंट्रोल रूम को जानकारी दी है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीन भट्ट और राजस्व उप निरीक्षक भी घटना स्थल के लिए रवाना हुए हैं। बादल फटने के कारण अभी तक देवधार में जूनियर हाईस्कूल का रास्ता एवं कृषि भूमि का आंशिक रूप क्षतिग्रस्त हुई है। इसके साथ ही अभी तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान, जनहानि और पशु हानि की जानकारी नहीं मिली है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top