भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दी जानकारी
रुद्रप्रयाग। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के पहलुओं पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर घर और गांवों में जाकर जनता को अधिनियम से अवगत कराएं और बताएं कि यह अधिनियम हर वर्ग के हितों के लिए है।
जिला मुख्यालय स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कहा कि इस कानून संशोधन से बाहरी पीड़ित, विभिन्न धर्मों के पीड़ित और भारत में रह रहे शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया िकवे मण्डल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक जानकारी दें।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चैधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, बद्री केदार मंदिर समिति उपाध्यक्ष अशोक खत्री, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, केदारनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष देव् प्रकाश सेमवाल, अजय सेमवाल, प्रदेश मंत्री सरला खंडूड़ी, ममता नौटियाल, हेमा पुष्पवान, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, विकास डिमरी, त्रिलोक रावत, गंभीर बिष्ट, कुलबीर रावत, सुनील नौटियाल आदि मौजूद थे।