बद्रीनाथ हाईवे पर कार खाई में गिर ,एक की मौत अन्य तीन यात्री घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर हुए कार हादसे ने दोस्तों की सारी खुशियां छीन ली। चारों तरफ बस चीख पुकार मच गई।
देवप्रयाग : बुधवार दोपहर को उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे पर दिल्ली और गाजियाबाद के यात्रियों की कार खाई में गिर गई। जिसमें एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन यात्री घायल हो गए हैं। दुर्घटना में एक दोस्त दिल्ली नंद नगरी निवासी 24 वर्षीय तुलसी सिंह उर्फ़ धर्मेन्द्र पुत्र खड्ग सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, अन्य तीन दोस्त 24 वर्षीय रमाकांत शर्मा पुत्र यादवेन्द्र शर्मा, बुद्धनगर ,लोनी, गाजियाबाद निवासी18 वर्षीय मो. आबिद पुत्र बदरुद्दीन बुरी तरह से घायल हो गए।
गाड़ी चला रहे अम्बिका विहार करावल नगर दिल्ली निवासी 24 वर्षीय दीपक कटारिया पुत्र प्रतापसिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व आपदा प्रबन्धन टीम द्वारा घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल तक पहुँचाया गया। घायलों को सीएचसी बागी देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष हाकम सिंह तोमर ने बताया कि अभी जांच चल रही है कि हादसे का कारण क्या रहा।
