उत्तराखंड

कैलाश पर्वत के दर्शन प्वाइंट तक रास्ता बनाने का केंद्र सरकार से अनुरोध-सतपाल महाराज..

कैलाश पर्वत के दर्शन प्वाइंट तक रास्ता बनाने का केंद्र सरकार से अनुरोध-सतपाल महाराज..

 

 

उत्तराखंड: पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उत्तराखंड के विकास पर चर्चा की। उन्होंने पिथौरागढ़ जिले में पुराने लिपुलेख दर्रे तक जाने वाले सड़क से कैलाश पर्वन दर्शन प्वाइंट पैदल रास्ता बनाने का आग्रह किया। इसके साथ ही माइल स्टोन व शौचालय की समस्या को उठाया।

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सरकारी आवास पर मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि पुराना लिपुलेख दर्रा पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यहां से पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन होते हैं। यह धार्मिक व पर्यटन दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थान है। लिपुलेख दर्रे तक जाने वाले मोटर मार्ग के जिस प्वाइंट से कैलाश पर्वत के दर्शन होते हैं, उसके लगभग 200 मीटर पहले का रास्ता ऊबड़-खाबड़ और कठिन है। जिस कारण लोगों को वहां तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महाराज ने पिथौरागढ़ जिले में गुंजी से ओम पर्वत और आदि कैलाश के मार्ग पर माइल स्टोन व शौचालयों बनाने की मांग रखी। मार्ग पर माइल स्टोन न होने की वजह से लोग भटक जाते हैं। जिससे मार्ग पर माइल स्टोन का होना जरूरी है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top