Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

तेलंगाना में पंच केदार और बद्रीनाथ मंदिर निर्माण पर बीकेटीसी ने भेजा नोटिस

तेलंगाना में पंच केदार और बद्रीनाथ मंदिर निर्माण पर बीकेटीसी ने भेजा नोटिस

15 दिन में मांगा जवाब..

 

 

उत्तराखंड: तेलंगाना में पंच केदार मंदिर और बद्रीनाथ धाम मंदिर निर्माण पर बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) से संज्ञान लिया है। बद्री-केदार के बीकेटीसी की ओर से श्री दक्षिणेश्वर केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट और उत्तराखंड कल्याणकारी संस्था को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। बद्री-केदार के नाम और दोनों धामों के फोटो के इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की ओर से नोटिस जारी किया गया है। कहा गया कि श्री दक्षिणेश्वर केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से तेलंगाना में पंच केदार मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर निर्माण के प्रचार-प्रसार में भी केदारनाथ धाम की फोटो लगाई गई है।

इससे सनातन धर्मावलंबियों की आस्था को ठेस पहुंची है। बीकेटीसी की ओर से तेलंगाना में बद्रीनाथ मंदिर का निर्माण करने पर उत्तराखंड कल्याणकारी संस्था को भी नोटिस जारी किया है। मंदिर, गर्भगृह को पूरी तरह से बद्रीनाथ धाम मंदिर के प्रतिकृति के रूप में की गई। जो धार्मिक मान्यताओं, भावनाओं व सनातन आस्थाओं के खिलाफ है। बीकेटीसी ने दोनों संस्थाओं से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top