उत्तराखंड

CM धामी से मिले भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी, यमुना घाटी आपदा पीड़ितों को मिलेगी हर संभव मदद..

CM धामी से मिले भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी, यमुना घाटी आपदा पीड़ितों को मिलेगी हर संभव मदद..

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी से भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दिल्ली प्रवास के दौरान मुलाकात की। इस दौरान उत्तरकाशी की यमुना घाटी में आई जल आपदा को लेकर दोनों के बीच विस्तृत बातचीत हुई। मनवीर सिंह चौहान ने सीएम को जानकारी दी कि तहसील बड़कोट के स्याना चट्टी में कुपड़ा कुनसाला गाड़ के मुहाने पर भारी भूस्खलन हुआ है। इस भूस्खलन से भारी मात्रा में मलबा यमुना नदी में गिर गया, जिससे नदी का प्रवाह रुक गया है। नदी के रुकने से स्याना चट्टी में झील का स्वरूप बन गया है और सैकड़ों घर पानी में डूब चुके हैं। चौहान ने आशंका जताई कि यह झील यदि फटती है या पानी का दबाव बढ़ता है तो स्याना चट्टी से लेकर ओजरी, पाली गाड़, कुथनोर, खराड़ी, गंगनानी और बड़कोट तक के क्षेत्रों में भारी तबाही मच सकती है।सीएम धामी ने इस आपदा पर तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं।

सीएम से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए मांगी मदद..

 

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सीएम धामी को बताया कि यमुना नदी में भारी भूस्खलन और मलबा गिरने से बने अप्राकृतिक झील के कारण घाटी के कई क्षेत्रों में भूमि का तेजी से कटाव हो रहा है। चौहान ने कहा कि स्याना चट्टी से लेकर ओजरी, पाली गाड़, कुथनोर, खराड़ी, गंगनानी और बड़कोट तक यह झील गंभीर खतरा बन सकती है। उन्होंने सीएम से आग्रह किया कि झील से पानी की जल्द से जल्द निकासी कराई जाए और समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि बड़े स्तर पर होने वाली संभावित तबाही को रोका जा सके। साथ ही चौहान ने इस आपदा से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री और आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की प्रार्थना की। साथ ही स्याना चट्टी से बड़कोट तक यमुना नदी से हो रहे भू-कटाव को नियंत्रित करने के लिए संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की अपील की। बातचीत के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा की गंभीरता को स्वीकारते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी पीड़ित और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top