उत्तराखंड

दो बाइक की आपस में ज़बर्दस्त भिड़ंत

जितेंद्र पंवार 

कर्णप्रयाग। बद्रीनाथ हाइवे पर चटवापीपल में दो बाइको की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

शुक्रवार को दो चटवालीपल में दो बाइको की ज़बरदस्त भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 आपातक़ालीन सेवा के ज़रिए ज़िला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को हायर सेंटर रेफ़र कर दिया। इस दौरान एक घायल व्यक्ति को समय पर रेफ़र किया गया, जबकि दूसरे व्यक्ति को रेफ़र करने में दो घंटे का समय लग गया। एम्बुलेंस के देरी से पहुँचने के कारण घायल व्यक्ति को देर से हायर सेंटर रेफ़र किया गया। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने नाराज़गी भी जताई।

अपडेट-
आज दोपहर चटवापीपल में बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 47 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल बासुदेव भट्ट ने देहरादून के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। मूल रूप से श्रीनगर के डांग ऐठाणा के रहने वाले स्व0 भट्ट सन् 1997 में पुलिस में भर्ती हुए थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top