Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

भजन संध्या में देर शाम तक झूमे श्रद्धालुओं

कालीमठ में महोत्सव का आयोजन
रुद्रप्रयाग। टीम कौथिक एवं कालीमठ घाटी बहुउदेशीय स्वायत सहकारिता के संयुक्त तत्वावधान में रामनवमी के पावन पर्व पर सिद्धपीठ कालीमठ में आयोजित महोत्सव में हेमा नेगी करासी व अन्य कलाकारों के भजनों की धूम रही। महोत्सव में देर शाम तक श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तनों का आनन्द उठाया।

महोत्सव का शुभारंभ लोक गायक प्रदीप बुटोला ने जय बद्री केदारनाथ, गंगोत्री जै जै, यमनोत्री जै जै से किया। जिसके बाद महेन्द्र की तेरे दर पै खड़ा मां तेरा दास तुझे पुकार रहा की प्रस्तुति पर दर्शक भाव विभोर हो उठे। लोक गायिका हेमा नेगी करासी की ह्नवै गि दर्शन मां तेरू, मन नाचण लगिगे मेरू। गिर गिन्दुवा व चैतु की चैतवालिया की प्रस्तुति पर दर्शक झूमने लगे। लोक गायिका सोमेश्वरी भट्ट ने हिमवन्त देश होला त्रियुगीनारेण, देबतांे का देव होला त्रियुगीनारेण की प्रस्तुति दी। इसके अलावा देहरादून के कलाकार राजकुमार की टीम द्वारा शिव ताण्डव नृत्य व काली नृत्य की प्रस्तुति पर खूब तालिया बटोरी। महोत्सव में बतौर मुख्य अथिति पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के हर गांव में उभरते हुए कलाकार हैं, मगर उन्हें उचित मंच न मिलने से उनकी प्रतिभा गांव तक ही सीमित रह जाती है।

छात्र नेता विनोद राणा ने टीम कौथिक की भूरी-भूरी प्रश्ंासा करते हुए कहा कि टीम द्वारा केदारघाटी में पौराणिक विरासत को बचाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा हैं। टीम कौथिक के आयोजक दिवाकर गौरोला ने कहा कि आने वाले समय में कालीमठ घाटी महोत्सव को भव्य रूप देेने के लिए सामूहिक प्रयास किये जायेेगे। इस मौके पर जिला जज हरीश कुमार गोयल, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मबीर सिह, सीओ गुप्तकाशी अभय प्रताप सिंह, थाना अध्यक्ष गुप्तकाशी राजेन्द्र सिंह रौतेला, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष गौरोला, नरोत्तम राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिन्दु देवी राणा, भगत सिह राणा, त्रिलोक ंिसंह राणा, मज्जू देवी, डाॅ जैक्सवीन स्कूल के चैयरमेन लखपत राणा, शूरबीर राणा, दर्शन लाल गौरोला, सुनील झिक्वाण, मुलायम सिंह तिन्दोरी, कुमरी नेहा, भरत सिंह नेगी, उत्तम सेमवाल, बाकी लाल, पूनम नौटियाल, राजेश्वरी देवी, संगीता थलवाल, सहित कई कलाकार, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top