उत्तराखंड

दिन दहाड़े दम्पति परिवार पर किया जानलेवा हमला

दिन दहाड़े दम्पति परिवार पर अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे और मारपीट करने लगे

रुद्रप्रयाग। राजस्व गांव क्यार्क नांदला में एक दम्पति परिवार के घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला करने के साथ ही अपहरण की कोशिश की। चिखने-चिल्लाने के बाद आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति भाग निकले।

जानकारी के मुताबिक राजस्व गांव क्यार्क नांदला में पूर्व सैनिक दिगम्बर बहुगुणा अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। कुछ अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे और मारपीट करने लगे। सफेद रंग की रिट्ज कार में तमंचा, चाकू, राॅड व धारधार हथियार लेकर आये अज्ञात लोगों ने दोनों दम्पतियों पर जानलेवा हमला शुरू कर दिया। किसी तरह घर का दरवाजा बंद करकर दम्पतियों ने अपनी जान बचाई और जोर-जोर से चिखने चिल्लाने लगे। आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर अज्ञात बदमाश भाग गये। हमले के बाद से कुछ लोग ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

हमले के बाद पीड़ित परिवार की ओर से एफआईआर दर्ज कर दी गयी है। क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चैधरी ने जिलाधिकारी से इस संबंध में बात की और जल्द से जल्द अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसी किसी भी असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जायेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top