शहीदों में देवभूमि से शामिल हुआ एक और नाम
रुद्रप्रयाग का लाल हुआ शहीद।
विकासखंड अगस्त्यमुनि के बाडव गाँव निवासी थे फतेसिंह
रुद्रप्रयाग : विद्रोहियों के हमले में उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लाक के बाड़व गांव निवासी हवलदार फतेह सिंह शहीद हो गए। जानकारी के मुताबिक हवलदार फते सिंह समेत दो जवान शहीद हो गए और चार अन्य जवान घायल हो गए। यह घटना अबोई के पास रविवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की लेकिन इसमें कितने उग्रवादी हताहत हुए इसकी अभी जानकारी नहीं है।
असम राइफल्स के पीआरओ ने बताया कि घटना शाम तीन बजे के करीब अबोई के पास उस समय हुई जब सशस्त्र उग्रवादियों ने असम राइफल के छह जवानों की टीम पर घात लगाकर हमला किया कि छह जवानों की टीम पर सशस्त्र हमलावरों के हमले में फतेह सिंह नेगी (48 वर्ष) और सिपाही हुंगंगा कोनयाक की मौके पर ही मौत हो गई। विद्रोहियों की ताबड़तोड़ गोलीबारी में चार जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें कुछ हालत गंभीर बताई जा रही है।

