ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, छह लोग घायल..
उत्तराखंड: ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को देवप्रयाग के पास एक बस और टैक्सी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत सीएचसी पाली में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों वाहन तीव्र गति से आ रहे थे और मोड़ पर नियंत्रण न रहने से यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस द्वारा शीघ्र नियंत्रित कर लिया गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। घायलों में दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने जानकारी दी कि श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही हिमगिरी की बस और ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही टैक्सी के बीच रघुनाथ होटल के पास आपस मे टक्कर हो गई। प्रारंभिक जांच में टैक्सी चालक भजनलाल, निवासी रुद्रप्रयाग, द्वारा गलत साइड में वाहन चलाने को हादसे का कारण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों में से कई लोगों की हड्डियों में फ्रैक्चर हुआ है। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारु किया। पुलिस मामले की विधिवत जांच कर रही है और टैक्सी चालक की जिम्मेदारी तय की जा रही है। प्रशासन ने वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक और निर्धारित लेन में चलने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
सूचना मिलते मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पाली में भर्ती किया। घायल में मोक्षिका कश्यप(6) पुत्री मनीष कश्यप, सदर बाजार, दिल्ली ,कामनी कश्यप(49) पत्नी मनीष कश्यप, सरोज कदम पुत्री राजेंद्र कुमार, दिल्ली ,मुन्नी देवी पत्नी राजेंद्र कुमार, राजेश पुत्र शिव पुजन, ग्राम बधोली, संत कबीर नगर ,पूनम पत्नी राजेश ग्राम बधोली संतकबीर नगर के रहने वाले हैं। सभी घायलों को पुलिस की गाड़ी से देवप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटा कर यातायात सुचारू रूप कर दिया गया है।
