देहरादून। डीएवी छात्रसंघ चुनाव में लगातार 11वीं बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बाज़ी मारी है। एबीवीपी में शुभम सिमल्टी ने एनएसयूआई के विकास नेगी को 35 वोट से हराते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। एबीवीपी के शुभम को 1346 वोट मिले।
महासचिव पद पर आर्यन ग्रुप के आकाश गौड़ ने सत्यम ग्रुप के अरविंद चौहान को 334 वोटों से हराते हुए जीत दर्ज की।आकश गौड़ को 1263 वोट मिले, वहीं सत्यम ग्रुप के अरविन्द चौहान को 919 वोट प्राप्त हुए। हुडदंग की आशंका को देखते हुए डीएवी कॉलेज में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।