Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

18 अप्रैल को खुलेंगे यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिर के कपाट

उत्तरकाशी|

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के धाम के कपाट आगामी 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व पर खुलेंगे। मुहूर्त के अनुसार जहां गंगोत्री धाम के कपाट 1:15 बजे और यमुननोत्री धाम के कपाट 12:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए वैदिक मंत्रोचारण के साथ खोल दिए जाएंगे। इसके बाद चारधाम यात्रा भी विधिवत शुरू होगी और देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में ही मां गंगा व यमुना के दर्शन कर सकेंगे।

शुक्रवार को यमुना जयंती के उत्सव पर्व पर मां यमुना के मायके खरखली में यमुनोत्री मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें चारधाम यात्रा के प्रथम धाम यमुनोत्री धाम के कपाट उदघाटन का शुभ मुहूर्त निकाला गया। मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल ने बताया कि मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) से सुबह नौ बजे खरसाली से मां यमुना की डोली शनि देव की अगुवाई में सैकड़ो श्रद्धालुओं के साथ यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेंगी। जो दोपहर 11 बजे यमुनोत्री धाम पहुंचेगी।

अक्षय तृतीया के पर्व पर सिद्ध योग व अभिजीत मुहुर्त में वैदिक मंत्रोचारण एवं विधिवत पूजा अर्चना के साथ दोपहर 12:15 बजे पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे। गंगोत्री धाम के कपाट भी इसी दिन 1:15 बजे पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे। इस मौके पर मौजुद पुरूषोत्तम उनियाल, जय प्रकाश, बागेश्वर प्रसाद,यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर, जय प्रकाश, वेद प्रकाश आदि मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top