उत्तराखंड

खेलों में बच्चों के भविष्य को लेकर बदली सोच..

खेलों में बच्चों के भविष्य को लेकर बदली सोच..

अभिभावक दे रहे पूरा सहयोग- रेखा आर्या..

 

 

उत्तराखंड: अल्मोड़ा के सोमेश्वर के सोमनाथ ग्राउंड में आयोजित विधायक चैंपियंस ट्रॉफी का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व टीमों को सम्मानित किया। इस दौरान खेल मंत्री ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों के जरिए युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी सुविधाएं और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर लगातार काम कर रही है। रेखा आर्या ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें उचित मंच मिलने की जरूरत है। ऐसे खेल आयोजनों के जरिए युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें खेलों के प्रति रुचि भी बढ़ती है।

उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, आयोजकों और सहयोगियों को बधाई दी। साथ ही युवाओं से हार-जीत से सीख लेते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में जीत और हार होती रहती है, लेकिन खिलाड़ियों को अपनी मेहनत और इच्छाशक्ति बनाए रखनी चाहिए। खेलों के साथ शिक्षा और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी युवाओं की भागीदारी जरूरी है। विधायक चैंपियंस ट्रॉफी के तहत अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें विभिन्न खेलों के मुकाबले शामिल रहे। समापन कार्यक्रम में जिला और क्षेत्रीय स्तर के युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top